9th July 2026

BREAKING NEWS

'9 साल तक वापस आने की भीख मांगता रहा', झूठे रेप केस के बाद शिल्पा शिंदे का नया सनसनीखेज दावा

रेलवे में 4098 नई भर्तियों को मिली मंजूरी, जानिए किन पदों पर होगी भर्ती और कब शुरू होगी प्रक्रिया

शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

WhatsApp पर बॉस के नाम से आए मैसेज तो न करें भरोसा, हो सकता है फ्रॉड

रिसर्च में सामने आया डिमेंशिया से जुड़ा बड़ा खुलासा

Advertisment

Donald Trump : स्विट्जरलैंड की यात्रा के बीच डोनाल्ड ट्रंप के विमान Air Force One में आई तकनीकी खराबी, इस जगह पर कराया गया लैंड

Media Yodha Desk Wed, Jan 21, 2026

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को ट्रंप के विमान Air Force One में तकनीकी खराबी की सूचना मिली है। एपी के मुताबिक, ये घटना तब सामने आई जब डोनाल्ड ट्रंप स्विट्जरलैंड जा रहे थे। सामने आई जानकारी के अनुसार, ट्रंप के विमान में इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम आ गया था जिस कारण विमान को DC इलाके में सुरक्षित लैंड कराया गया है। विमान में आई ये खराबी मामूली बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान ने मंगलवार शाम को स्विट्जरलैंड के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, विमान करीब 1 घंटे बाद ही जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट बताया है कि विमान को वापस लाने का फैसला टेकऑफ के बाद लिया गया। विमान में मौजूद क्रू ने एक छोटी सी इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम देखी और वापस लौटने का फैसला किया गया।

दूसरे विमान में दावोस जाएंगे ट्रंप

प्लेन में मौजूद एक रिपोर्टर ने बताया है कि टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान के प्रेस केबिन की लाइटें कुछ देर के लिए बंद हो गईं। हालांकि, इसे लेकर तुरंत कोई भी स्पष्टीकरण दिया गया। लेकिन करीब आधे घंटे बाद बताया गया कि प्लेन वापस जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप दूसरे विमान में सवार होकर दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए यात्रा जारी रखेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन