27th November 2026

BREAKING NEWS

किसी को मिलेगी तरक्की तो किसी की बढ़ेगी परेशानी, जानें कैसा रहेगा 27 नवंबर का दिन

फरार आरोपी सुब्बू को लाने दुबई पहुंची ACB-EOW की टीम, 1200 करोड़ के हवाला नेटवर्क का खुलेगा राज!

हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला सम्मान

हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल

टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला; नोट कर लें मैच की टाइमिंग

Advertisment

तेल टैंकर में भीषण आग से मची तबाही : हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल

Media Yodha Desk Thu, Nov 26, 2026

मिस्र की राजधानी काहिरा में एक भीषण सड़क हादसे के बाद आग लगने से भारी तबाही मच गई। रिंग रोड पर एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें विस्फोट के साथ आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, 39 एम्बुलेंस बचाव अभियान में लगाई गईं

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए 39 एम्बुलेंस तैनात की गई थीं। घायलों को जायद स्पेशलाइज्ड, इम्बाबा जनरल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। कई लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

काहिरा के अल-वर्राक इलाके में हुआ हादसा

यह दुर्घटना काहिरा के इंबाबा उपनगर के वर्राक इलाके में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गीजा के अल-वर्राक जिले में रिंग रोड पर एक सुरंग के ऊपर यह अग्निकांड हुआ। रिंग रोड ग्रेटर काहिरा का प्रमुख मार्ग है, जो काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को आपस में जोड़ता है। इस रास्ते पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है।

आग की चपेट में आईं दो दर्जन से ज्यादा कारें और बाइक

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को तेज रफ्तार ईंधन टैंकर बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया था। इसके बाद टैंकर में विस्फोट हुआ और आग आसपास फैल गई। रात के समय आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। इस अग्निकांड में दो दर्जन से अधिक कारें और बाइक भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे।

राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने जताया दुख

हादसे के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य पूरा कर स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन