25th September 2026

BREAKING NEWS

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर

Advertisment

Vicky Kaushal and Katrina Kaif : विक्की-कैटरीना बने पैरेंट्स, सितारों के घर गूंजी किलकारी, जानें बेटे का स्वागत हुआ या बेटी का

Media Yodha Desk Fri, Nov 7, 2025

Vicky Kaushal and Katrina Kaif: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बड़ी गुड न्यूज दी है। दोनों के घर किलकारी गूंजी है और ये मम्मी पापा बन गए हैं। दोनों के जीवन की नई शुरुआत की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों के साथ साझा की है। अब शादी के चार साल बाद यह खूबसूरत जोड़ा अपनी जिंदगी के नए अध्याय पैरेंटहुड की शुरुआत कर चुका है।। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया है और लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही कैटरीना की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

कैटरीना और विक्की ने दी खुशखबरी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक कोलैब पोस्ट साझा किया है और जानकारी दी कि वो बेबी बॉय के मम्मी-पापा बने हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने 'ब्लेस्ड' लिखा। इसके साथ ही एक ग्रैफिक शेयर किया है, जिसमें क्रेडिल पर टेडी रखा हुआ है। इसमें लिखा है, 'हमरी खुशियां का बंडल आ गया है। बहुत सारे प्यार और ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपने बेबी बॉय का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। 7 नवंबर 2025, कैटरीना और विक्की।'

वायरल हुई खुशखबरी

पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की कई तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए थे। फैंस बेसब्री से किसी बड़ी घोषणा का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार वह पल आ गया है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि यह स्टार कपल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाला है। इस चर्चा के कुछ ही दिनों बाद अब दोनों पापा-मम्मी बन गए हैं। ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया और फैंस और फिल्मी सितारे कपल को बधाई देने लगे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मनीष पॉल ने लिखा, 'आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई।' गुनीत मोंगा ने भी पोस्ट किया, 'बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन