25th September 2026

BREAKING NEWS

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

Advertisment

जालीदार टॉप पर दुपट्टा ओढ़े दिखीं Kajol : सोशल मीडिया पर मचा बवाल – Fans बोले, ये कौन सा स्टाइल है?

Media Yodha Desk Thu, Oct 16, 2025

फिल्मों में कमाल की एक्टिंग और अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस काजोल अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वो ट्विंकल खन्ना के साथ एक चैट शो की होस्टिंग कर रही हैं, जिसका नाम 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' है। एक ओर एक्ट्रेस इस शो में मजेदार बातचीत को लेकर छाई हुई हैं तो दूसरी ओर उनका एक और वीडियो में चर्चा में आ गया है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके अटपटे फैशन की बात कर रहे है।

कैसा है काजोल का आउटफिट

दरअसल सामने आए एक वीडियो में एक्ट्रेस एक बिल्डिंग से बाहर आकर अपनी गाड़ी की ओर जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में काजोल का फैशन लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोग उनके लुक को अटपटा और अजीब बता रहे हैं। उन्होंने एक जालीदार टॉप डेनिम के साथ कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने दुपट्टा भी पहन रखा है, जो उनके लुक को पूरी तरह कवर कर रहा है। लोगों का कहना है कि इस दुपट्टे की कोई जरूरत नहीं थी और ये उनके लुक को पूरी तरह बिगाड़ रहा है।

लोगों का रिएक्शन

वैसे गौर करें तो काजोल को इस अटपटे फैशन से खासा फर्क नहीं पड़ रहा। वो पूरे स्टाइल के साथ आगे बढ़ रही है और उन्हें देख कर लग रहा है कि उनके रिवीलिंग टॉप या किसी ऊप्स मोमेंट को बचाने के लिए उन्होंने खुद को कवर किया है। अब एक शख्स ने एक्ट्रेस के फैशन पर कमेंट किया, 'काजोल का ये आउटफिट कुछ ज्यादा अजीब नहीं है।' एक और शख्स ने लिखा, 'काजोल के फैशन सेंस को क्या होता जा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब इस तरह के कपड़े संभलते नहीं तो पहनती क्यों हैं।' वहीं एक नेटिजन ने लिखा, 'छिपाना ही है तो ऐसे कपड़े पहनती क्यों हो।'

इस शो में आई थी नजर

बाद करें, काजोल के काम की तो वो आखिरी बार ओटीटी पर 'द ट्रायल सीजन 2' में नजर आईं। इसके अलावा वो बड़े पर्दे पर 'मां' में दिखाई दी थीं। दोनों में ही उनके किरदार को पसंद किया गया। फिलहाल वो चैट शो में दिख रही है और आगे के प्लान पर अभी कोई खासा अपडेट नहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन