25th September 2026

BREAKING NEWS

करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा शुक्रवार, जानें सभी राशियों का भविष्य

मुंगेली में शासकीय राशि के अनाधिकृत अंतरण का मामला, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

Advertisment

क्या टूट रहा है मौनी रॉय का रिश्ता : पति सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, बढ़ी अटकलें

Media Yodha Desk Tue, May 12, 2026

मनोरंजन जगत में रिश्तों का बनना और बिगड़ना अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है और जब किसी फेमस कपल के रिश्ते में दरार की चर्चा होती है तो इनके फैंस परेशान हो जाते हैं। टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय को लेकर भी अब उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं। फैंस ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ ऐसा नोटिस किया, जिसके बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि उनके और उनके पति सूरज नांबियार के बीच सब ठीक नहीं है। दरअसल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद अलग-अलग तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

खतरे में सूरज और मौनी का रिश्ता?

मौनी रॉय के इंस्टाग्राम अकाउंट में फॉलोइंग लिस्ट से पति सूरज नांबियार को नदारद देखकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के चर्चे शुरू हो गए हैं। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन नए-नए पोस्ट साझा करती रहती हैं। लेकिन, लंबे समय से उन्होंने पति के साथ कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट नहीं किया है, जिसे लेकर फैंस चिंता में डूब गए हैं। कई एक्ट्रेस से कमेंट करते हुए सवाल कर रहे हैं कि उनके और सूरज के बीच सब ठीक है या नहीं?

इंस्टाग्राम से शुरू हुई अफवाह

इस पूरी चर्चा की शुरुआत तब हुई जब कपल को फॉलो करने वाले फैंस ने दोनों की फॉलोइंग लिस्ट चेक की। पैनी नजर रखने वाले फैंस ने देखा कि न तो मौनी अपने पति को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं और न ही सूरज उन्हें फॉलो कर रहे हैं। यहां तक कि पिछले कुछ महीनों में दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर भी शेयर नहीं की है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि दोनों ने अचानक एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर दूरी क्यों बना ली है। हालांकि, अब तक इन सवालों पर मौनी रॉय या सूरज नांबियार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

2022 में हुई थी शादी

बता दें, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। मौनी और सूरज की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से थी, दोनों ने गोवा के खूबसूरत नजारों के बीच सात फेरे लिए थे। दोनों की ड्रीमी वेडिंग की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही थी। शादी के बाद अक्सर मौनी, सूरज के साथ तस्वीरें साझा करती रहती थीं। मार्च 2025 तक दोनों की साथ में तस्वीरें देखने को मिल रही थीं, लेकिन पिछले एक साल से दोनों की कोई भी पोस्ट साथ में नहीं देखी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन