25th September 2026

BREAKING NEWS

करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा शुक्रवार, जानें सभी राशियों का भविष्य

मुंगेली में शासकीय राशि के अनाधिकृत अंतरण का मामला, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

Advertisment

Arijit Singh New Song : नए गाने का टीजर आया सामने - अरिजीत और यूलिया वंतूर की आवाज में मिलेगा दिलकश अनुभव, सलमान खान से है यह कनेक्शन

Media Yodha Desk Sat, Feb 7, 2026

Arijit Singh New Song: प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद से अरिजीत सिंह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अब अरिजीत सिंह के नए गाने का टीजर सामने आया है। अरिजीत ने ये गाना शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में गाया है, जिसमें यूलिया वंतूर और दीपक तिजोरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत सलमान खान के म्यूजिक लेबल के तहत तैयार किया गया है।

यूलिया के साथ अरिजीत ने दी आवाज

जो राजन द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' के पहले गीत 'तेरे संग' का टीजर आज जारी किया गया है। गाने में यूलिया वंतूर और दीपक तिजोरी नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने यूलिया के साथ मिलकर गाया है। यह गाना सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है। यूलिया का नाम पिछले काफी वक्त से सलमान खान के साथ जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में अब यूलिया की शॉर्ट फिल्म के गाने को भी सलमान खान द्वारा ही लॉन्च किया गया है। इससे दोनों की नजदीकियों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पूजा बत्रा ने किया है फिल्म का निर्माण

'इकोज ऑफ अस' में दीपक तिजोरी और यूलिया वंतूर के अलावा स्पेनिश अभिनेत्री एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ‘तेरे संग’ गाना यूलिया और अरिजीत का पहला कोलैबरेशन है। इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण अभिनेत्री पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है। पिछले साल 28 जून 2025 को सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'इकोज ऑफ अस' की टीम को शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की रिलीज के लिए बधाई दी थी। साथ ही 47 सेकंड का पहला लुक टीजर भी साझा किया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन