25th September 2026

BREAKING NEWS

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर

40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

Advertisment

Honey Singh : Malaika के बाद अब कपिल के साथ Honey Singh का नया गाना रिलीज, लोग बोले- इसे कहते हैं पुरानी Vibe

Media Yodha Desk Fri, Nov 14, 2025

नई दिल्ली: पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ हनी सिंह का गाना चिलगम काफी चर्चा में रहा. इसमें एक्ट्रेस के डांस की खूब आलोचना हुई. लेकिन उनका और ना ही हनी सिंह का कोई रिएक्शन सामने आया. लेकिन अब हनी सिंह अपने नए गाने के साथ लौटे हैं, जिसमें वह कपिल शर्मा के साथ पंजाबी ठुमके मारते हुए दिख रहे हैं. यह नया गाना कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 से है, जिसका नाम फुर्र है.

फुर्र का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे देखकर लोगों का जोश आसमान पर था. वहीं सबको इंतज़ार था हनी सिंह और कपिल शर्मा को फुल-ऑन पंजाबी ठुमकों में देखने का. लेकिन अब वो लम्हा आ गया! गाना आखिरकार रिलीज हो चुका है, और फैन्स के लिए ये एकदम हाई-एनर्जी दावत है.

यह गाना एक बड़े स्टेडियम में शूट किया गया है, जहां डिस्को लाइट्स और बिजली जैसी चमक पूरे माहौल को पार्टी मोड में बदल देती है. गाना हनी सिंह और जोश ब्रार ने गाया है, म्यूज़िक भी हनी सिंह ने बनाया है, और राज ब्रार के लिखे बोल गाने को और भी कैची बना देते हैं. इस गाने को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आया है. एक यूजर ने लिखा- साबित कर दिया हनी पाजी ने. दूसरे यूजर ने लिखा, पुरानी वाइब. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन