29th November 2026

BREAKING NEWS

देखते ही देखते जलकर राख हुई किसान की फसल

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में हो सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए संकेत

जानिए क्या है इसकी खासियत

छत्तीसगढ़ में नक्सली नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश नाकाम, 8 लाख का इनामी DVCM चंदर समेत 5 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, हमले में कार का कांच चकनाचूर

Advertisment

CG News : छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, हमले में कार का कांच चकनाचूर

Media Yodha Desk Sun, Nov 29, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के वाहन पर पथराव का मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से वाहन का साइड का कांच टूट गया। राहत की बात यह रही कि विधायक सहित वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद पार्टी ने नाराजगी जताते हुए विधायक को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की है।

गौरा-गौरी कार्यक्रम से लौटते समय हुआ पथराव

जानकारी के अनुसार, विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम शुक्रवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरी में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपने वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे सिंघरी के मुख्य मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर वाहन के उस हिस्से में लगा, जहां विधायक बैठे हुए थे। इससे गाड़ी का साइड का शीशा टूट गया।

चालक की सूझबूझ से टला हादसा

पथराव के बावजूद चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के समय विधायक के साथ उनके निजी सुरक्षा अधिकारी सुशील कौशिक और वाहन चालक भी मौजूद थे। विधायक के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन किसी को चोट नहीं आई है।

500 मीटर आगे चल रही थी पुलिस की गश्ती गाड़ी

बताया जा रहा है कि जिस समय विधायक के वाहन पर पथराव हुआ, उस दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी लगभग 500 मीटर आगे चल रही थी। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पथराव के पीछे की वजह और इसमें शामिल व्यक्ति की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

रतनपुर थाने में शिकायत, जांच की मांग

घटना को लेकर रतनपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वाई-प्लस सुरक्षा की मांग, देशभर में आंदोलन की चेतावनी

घटना को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला महासचिव शेख इस्माइल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में आंदोलन करेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्टी ने घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग उठाई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पथराव के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने और विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन