21st May 2026

BREAKING NEWS

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

नीट री-एग्जाम से टकराव के चलते बदली गई PAT-PVPT 2026 की परीक्षा तिथि, अब इस दिन होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, OBC जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

CG News : करैत के जहर से दो महिलाओं की मौत, ‘साइलेंट किलर’ सांप क्यों है इतना खतरनाक?

Media Yodha Desk Sat, Aug 16, 2025

Snake Bite Death in CG: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही दिन में सांप के काटने के कारण दो अलग - अलग महिलाओं की जान चली गई. जहरीला माने जाने वाला करैत सांप दोनों महिलाओं की मौत का कारण बन गया. सांप के काटने ही दोनों को उनके परिजन सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचे. लेकिन, वहां इलाज के दौरान ही डॉक्टर ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

घर में ही सांप ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, कमरई की रहने वाली महिला को घर में बच्चे को दूध पिलाने के दौरान करैत सांप ने डंसा था. तो दूसरी तरफ, बाकारुमा के रनमेत बाई को मचान पर सोने के दौरान करैत सांप ने पैर में डंसा था. इलाज के लिए दोनों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया था. दोनों महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

किंग कोबरा ज्यादा खतरनाक या करैत?

विशेषज्ञों की मानें, तो करैत किंग कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक होता है. इसमें बहुत अधिक जहर होता है, जो किसी को भी आसानी से जान से मारने के लिए काफी होता है. करैत को आम तौर पर साइलेंट किलर भी कहा जाता है. करैत सांप के जहर में न्यूरोटॉक्सिन्स होते हैं. इस जहर के इंसानी शरीर में जाते ही कई अंग बहुत जल्दी फेल होने लगते हैं. लेकिन, इसके काटने के तुरंत बाद बहुत अधिक असर नहीं होता है. करैत का जहर धीरे - धीरे इंसान को मौत देता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन