21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

Chhattisgarh : राखी बांधने निकली किशोरी लापता, कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Sat, Aug 9, 2025

बीजापुर- जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपार कन्या आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा 3 की छात्रा लक्ष्मी पुनेम (12 साल) की शनिवार सुबह कुआं में डुबने से मौत हो गई। छात्रा लक्ष्मी पुनेम का रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने का सपना टूट गया‌। शुक्रवार दोपहर में छात्रा लक्ष्मी अपने सहेली के साथ आश्रम के समीप स्थित पारा में अपने रिश्तेदार के यहां राखी मनाने के लिए गई थी।

शनिवार सुबह जब छात्रा नहाने के लिए कुआं से पानी निकाल रही उस वक्त पैर फिसल गया। खेती के समीप कुआं गहरा था। पानी भरे रहने से छात्रा उसमें डूब गई। साथ में नहा रही चचेरे बहन के द्वारा सूचना देते तक काफी देर हो चुकी थी।आसपास के लोगों ने बताया कि कुआं काफी गहरा होने के कारण बड़ी मुश्किल से का शव को बाहर निकाला गया। मृतका बच्ची लक्ष्मी पुनेम गोंदमेटा ग्राम पंचायत मर्रामेटा इंद्रावती नदी पार गांव की निवासी हैं। विभाग के मंडल संयोजक समरथ ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां एक टीम पहुंची है, घटना की जानकारी ली जा रही है। ट्रायबल विभाग की ओर से संचालित कन्या आश्रम इतामपार के अधीक्षिका संजू सेठी भी आश्रम में मौजूद नहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन