30th June 2026

BREAKING NEWS

माओवादियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में छिपा 6 टन सामान बरामद

शादी का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी! सिया ने प्रेमी चेतन को पहुंचाई रकम, नया खुलासा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

Advertisment

CG News : पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिली लाश से हड़कंप...

Media Yodha Desk Sun, Apr 12, 2026

CG News : रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जिनका शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि क्वार्टर के अंदर एक महिला फंदे पर लटकी हुई है।

सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने पर महिला आरक्षक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसे नीचे उतारकर जांच प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इसे हर एंगल से जांच रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला आरक्षक किसी मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारणों से जूझ रही थी या नहीं। साथ ही उनके सहकर्मियों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन