21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

चॉइस सेंटर में लूट की कोशिश : जिला न्यायालय के स्टेनो ने नाबालिग की आंख में डाला मिर्च पाउडर, CCTV फुटेज आया सामने

Media Yodha Desk Mon, Aug 11, 2025

बेमेतरा- शहर के मध्य स्थित रतन टॉकीज के पास लीना स्टूडियो सीएससी लोक सेवा केंद्र में एक नाबालिग युवक पर लूट का प्रयास हुआ। बदमाश ने युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला, लेकिन लूट सफल नहीं हो पाई। गुस्साए आरोपी ने लोहे की भारी हथौड़ी से युवक के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी बेमेतरा जिला न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक न्यायालय में काम करने वाला कर्मचारी इस तरह का अपराध क्यों अंजाम दे रहा है और उसका मकसद क्या था।

न्यायालय में कार्यरत किसी कर्मचारी द्वारा इस प्रकार की हरकत करना न केवल हैरानी की बात है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था की छवि के लिए भी चिंता का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन