21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

महादेव सट्टा ऐप मामला : हाईकोर्ट ने गोविंद केडिया की जमानत अर्जी पर सुनाया फैसला, याचिका खारिज

Media Yodha Desk Wed, Aug 6, 2025

बिलासपुर- महादेव सट्टा ऐप मामले से जुड़े शेयर ब्रोकर गोविंद केडिया की जमानत याचिका खारिज हो गई है. आरोपी गोविंद केडिया ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी. जिस पर 24 जुलाई को सुनवाई होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था.

24 जुलाई को हुई सुनवाई में ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने अपनी जिरह की थी. वहीं जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद मंगलवार को फैसला सुनाया गया है. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता किशोर भादुड़ी से मिली जानकारी के अनुसार, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपी गोविन्द केडिया की याचिका खारिज कर दी है.

ईडी के अनुसार, केडिया महादेव बेटिंग एप के प्रमोटरों में से एक है, और प्रमुख आरोपी विकास छापरिया से संबंध है. 7 दिसंबर 2024 को रायपुर स्थित विशेष PMLA कोर्ट में गोविंद केडिया को पेश कर ईडी ने रिमांड पर लिया था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन