4th July 2026

BREAKING NEWS

'ऑपरेशन बॉज' के तहत लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा TOD स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली में तैयार होगा पहला रेडिएशन-प्रूफ CBRN कमांड सेंटर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Advertisment

Naxal Surrender : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, इनामी माओवादी कमांडर देवजी ने किया सरेंडर

Media Yodha Desk Sun, Feb 22, 2026

Naxal Surrender: नक्सली संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी के सरेंडर करने की खबर है। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी CCM संग्राम के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, CG पुलिस की तरफ से भी देवजी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

दरअसल, बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया था। वर्तमान में ये नक्सल संगठन का सबसे बड़ा लीडर है। इस पर सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही करीब डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। जबकि संग्राम 1 करोड़ रुपए का इनामी नक्सली है।

नक्सल संगठन में बस्तर के अलग-अलग इलाकों में करीब 200 आर्म कैडर के नक्सली ही बचे हुए हैं, जो टुकड़ों में यहां-वहां छिपे हुए हैं। नक्सलियों का महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MMC) जोन पूरी तरह से खत्म हो गया है। उत्तर बस्तर और माड़ डिवीजन से भी नक्सलियों का लगभग सफाया हो गया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण बस्तर के जंगलों में पापाराव अपने साथियों के साथ अलग-अलग टुकड़ियों में छिपे हुए हैं। जबकि मिशिर बेसरा झारखंड में है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन