14th October 2026

BREAKING NEWS

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

सब इंस्पेक्टर ने सर्विस गन से खुद को गोली मारी; उपचार के दौरान तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना

48 घंटे के भीतर हाई स्कूल से सरिया चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Advertisment

CG Weather Alert : गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Media Yodha Desk Sat, Jun 20, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 जून को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। 22 जून को भी बारिश की एक्टिविटी तेज रहेंगी। कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। छत्तीगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में एक्टिव वैदर सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ रही है। अगले 2 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की एक्टिविटी जारी रह सकती हैं। किसानों के लिए ये मौसम राहत देने वाला है, क्योंकि खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच अच्छी नमी बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

20, 21 और 22 जून को गरज-चमक और बारिश

cg mousam barish

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन