22nd May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, सप्लाई चेन तोड़ने की रणनीति तैयार

admin Sat, Jun 21, 2025

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। अब केवल गांजा बेचने वालों पर नहीं बल्कि पूरी सप्लाई चेन पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने गांजा तस्करों तक पहुंचने के लिए हैंड टू हैंड इन्वेस्टिगेशन की रणनीति बनाई है ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके।

गांजा तस्करी पर सख्त हुई राजधानी पुलिस

पिछले दिनों रायपुर पुलिस ने कई बार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और हजारों किलो गांजा जब्त किया, लेकिन इसके बावजूद नशे का कारोबार थमा नहीं। इसी कारण रायपुर पुलिस ने अब गांजा सप्लाई चेन के हर कड़ी पर शिकंजा कसने का फैसला किया है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि NDPS एक्ट के तहत दर्ज सभी मामलों में विस्तार से जांच हो रही है। अब गांजा बेचने वाले से लेकर उसे सप्लाई करने वाले तक सभी को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

"आखिरी कड़ी तक पहुंचकर होगी कार्रवाई" : SSP

एसएसपी सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर गांजा या अन्य नशीली वस्तु बेचते पकड़ा जाता है तो उससे पूछताछ कर सप्लायर, डीलर और गांजे की पैदावार करने वालों तक जांच की जाएगी। सभी को आरोपी बनाकर जेल भेजने की प्रक्रिया होगी। पुलिस ने ऐसे सभी मामलों में "हैंड टू हैंड" जांच के निर्देश दिए हैं।

ओडिशा से आता है गांजा

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अधिकतर गांजा पड़ोसी राज्य ओडिशा से तस्करी कर लाया जाता है। इसके अलावा यूपी और अन्य राज्यों से भी नशे की खेप राजधानी तक पहुंचती है। पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन अब इस तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए इस सप्लाई चेन को खत्म करने की तैयारी है।

पूरे नेटवर्क पर सख्ती की तैयारी

अब पुलिस केवल गांजा पकड़े जाने पर केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं करेगी, बल्कि गांजा कहां से लाया गया, कौन सप्लायर है, कौन फाइनेंसर है, कौन ग्राहक है—पूरी चेन को तोड़ने के लिए गहन जांच करेगी। इससे राजधानी में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन