2nd May 2026

BREAKING NEWS

रायपुर में 10 और 13 मई को IPL मैच, टिकट बुकिंग का काउंटडाउन शुरू

तरबूज खाने से नहीं...फिर कैसे गई थी मुंबई में परिवार की जान; आखिर क्या है राज?

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! रेलवे ने 10 ट्रेनें रद्द कीं, कई के बदले रूट; यहां देखें पूरी सूची

सभी खसरा नंबरों की जांच के आदेश, संभाग आयुक्त ने बनाई दो टीमें

INS महेंद्रगिरि बना पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा

Advertisment

Weather Alert CG : तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

Media Yodha Desk Sat, May 2, 2026

Weather Alert CG: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. शुक्रवार को कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा अगले 4 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है.

शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा गर्मी का सामना दुर्ग के लोगों ने किया, यहां 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. दो दिन बाद हल्की बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है.

राजधानी में आज बादल गरजने के साथ बारिश हो सकता है. मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि  एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास मौजूद है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर अंदरूनी उड़ीसा तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. इन मौसम प्रणालियों के कारण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं  कुछ जगाहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान में गिरवाट हो सकता है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन