7th September 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर फास्टरपुर पुलिस को मिली सफलता

मासूम को डराकर मंगवाए सोने के जेवर और नगदी, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीनी दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र की जिंदगी, DU में कर रहा था B.Com की पढ़ाई

ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

Advertisment

Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम का मूड

Media Yodha Desk Mon, Sep 7, 2026

Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार पर धीमी हो गई है. हल्की बारिश और तेज धूप के बीच बिलासपुर और रायपुर में तापमान बढ़ गया है. पिछले 24 घंटों में कुछ इलाके में हल्की बारिश जारी रही. मौसमी वर्षा सामान्य से 4 प्रतिशत कम रही. हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और राजनांदगांव में दर्ज किया गया. राजधानी रायपुर भी गर्मी के मामले में पीछे नहीं रहा. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. 

मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. 8 सितंबर को सरगुजा और बलरामपुर में बारिश की संभावना है. वहीं, 9 सितंबर को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. 10 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ेगा, इस दौरान रायपुर समेत 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

रायपुर में कैसा रहा मौसम 

रायपुर शहर में 7 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.  

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन