3rd October 2026

BREAKING NEWS

दिवाली से पहले आ सकती है किस्त, नाम लिस्ट में रखने के लिए निपटा लें 3 जरूरी काम

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और स्टाइपेंड

सरकार की योजना में मिलेगा फ्री ट्रीटमेंट, ऑनलाइन कार्ड बनाने का तरीका जानें

दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

Advertisment

Puja Special Train : त्योहारी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

Media Yodha Desk Sat, Oct 3, 2026

Puja Special Train: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ और कंफर्म टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

LTT से सांतरागाछी के लिए ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। ट्रेन मंगलवार रात 8:20 बजे एलटीटी से प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 5 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सांतरागाछी से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर ठहराव

इस पूजा स्पेशल ट्रेन का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है। इनमें गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ प्रमुख हैं।

इसके अलावा ट्रेन अपने सफर के दौरान ठाणे, कल्याण, नागपुर, राउरकेला और टाटानगर समेत कई अन्य स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेगा।

22 LHB कोच से चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में आधुनिक LHB कोच लगाए गए हैं। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 2 पावरकार, 15 AC-III, 3 AC-II, 1 AC-First और 1 पैंट्रीकार शामिल हैं।

यात्रा से पहले जरूर जांचें शेड्यूल

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की तारीख, समय और स्टॉपेज की ताजा जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या RailOne ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को टिकट की बुकिंग समय पर कराने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन