21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

छत्तीसगढ़ में ईडी-सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : आईपीएस अफसर के ठिकाने पर मारा छापा

Media Yodha Desk Fri, Aug 8, 2025

दुर्ग- शहर के नामचीन सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा है. वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंचने की सूचना है.

बताया जा रहा है कि सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की गई है. ईडी और सीबीआई के अधिकारी संचालक से पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं. वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर महादेव बैटिंग एप मामले में अधिकारियों की टीम पहुंचकर कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है. बता दें कि पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की यह पहली रेड कार्रवाई है. इससे पहले भी महादेव बेटिंग एप के पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग और बिना जीएसटी के करोड़ों की सोने की खरीदी के आरोप में ईडी और आयकर विभाग कार्रवाई कर चुकी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन