21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

जश्न का अंजाम : पुलिस ने बीच चौक में लगवाई उठक-बैठक, 10 युवक हवालात में

Media Yodha Desk Sat, Aug 9, 2025

बिलासपुर- थाना सकरी पुलिस ने मुख्य सड़क पर जश्न मनाकर ट्रैफिक रोकने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें सबक सिखाते हुए चौक में उठक-बैठक लगवाई और फिर पैदल मार्च करते हुए थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई की।

7 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे, उसलापुर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिल सड़क के बीच खड़ी करके उस पर केक रखकर जन्मदिन मनाने लगे। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया। लेकिन उनकी इस हरकत से सड़क पूरी तरह जाम हो गई और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत मिलते ही सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जश्न मना रहे युवकों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल भी ज़ब्त कर ली गई।

रवि चतुर्वेदी, ऋतिक सोनी, गोविंद रजक, निखिल पटेल, प्रशांत भारती, ओंकार लहरे, विक्रांत लहरे, समीर नवरंग, असकरण दास कुर्रे और विशाल लहरे, सभी बिलासपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन