15th September 2026

BREAKING NEWS

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक, आवेदन से जॉइनिंग तक 3-लेवल डिजिटल वेरिफिकेशन; पढ़ें पूरी खबर

UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत! ₹2,000 तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, RuPay डेबिट कार्ड को लेकर भी बड़ा आदेश

गौ हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, मांस और टांगी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

गणेश पंडाल में युवक की हत्या! DJ साउंड सिस्टम को लेकर विवाद, सीने में घोंपा चाकू

Advertisment

CG News : गौ हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, मांस और टांगी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

Media Yodha Desk Tue, Sep 15, 2026

अंबिकापुर - सरगुजा जिले के रजौटी गांव के सान्याघुटरी जंगल में गौ हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौ मांस के अवशेष और टांगी बरामद की है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में कुछ ग्रामीणों द्वारा गाय की हत्या कर मांस का बंटवारा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनमें से दो को पकड़ लिया गया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने रजौटी बरपारा निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार कुजूर, पिता बंदुराम और 27 वर्षीय रंजीत कुजूर, पिता छोटेलाल कुजूर को गिरफ्तार किया है। वहीं, गुमगरा निवासी विवेक खलखो समेत तीन अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

मौके से पुलिस ने गाय के कटे हुए अवशेष और टांगी समेत अन्य सामग्री को जब्त किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गौ हत्या के बाद मांस का आपस में बंटवारा किया जाता था और बचा हुआ मांस बेच दिया जाता था।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन