30th June 2026

BREAKING NEWS

माओवादियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में छिपा 6 टन सामान बरामद

शादी का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी! सिया ने प्रेमी चेतन को पहुंचाई रकम, नया खुलासा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

Advertisment

Chhattisgarh : सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 15 ग्रामीण गंभीर घायल, इलाके में मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Thu, Apr 9, 2026

बीजापुर : एक बार फिर ग्रामीणों से भरा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें मालवाहक में सवार 45 मजदूरों में से करीब 15 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से जगदलपुर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, यह बड़ा हादसा बीजापुर जिले के ब्लॉक भोपालपट्टनम के ग्राम सोमनपल्ली के पास सुबह 6 बजे घटित हुआ.

गाड़ी में सवार भोपालपट्टनम ब्लॉक के पेंटागुड़ा व बारेगुड़ा, दममुर गाँव के लगभग 40-45 ग्रामीण मिर्च तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे, इस दौरान ग्राम सोमनपल्ली के पास अचानक अनियंत्रित होकर मालवाहक पलट गया. पलटने पर मालवाहक में सवार लगभग 15 मजदूर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल मजदूर ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में ईलाज के दौरान बीजापुर जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया, जहाँ घायलों का ईलाज जारी है. पूरे मामले में जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन डॉ.रत्ना ठाकुर ने कहा कि अभी तीन गंभीर मरीजों को हायर सेंटर जगदलपुर के लिए रेपर किया गया है, बाकि मरीजों का ईलाज जारी है, सभी मरीज खतरे से बाहर हैं. वहीं घायल ग्रामीण मजदूरों स्वास्थ्य हालचाल जानने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी सहित तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन