22nd May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) : बेमेतरा में प्रस्तावित प्रीमियम वाइन शॉप का शांतिपूर्ण विरोध, सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग

admin Sat, Jun 14, 2025

बेमेतरा जिले में प्रस्तावित प्रीमियम वाइन शॉप के चयनित स्थानों को लेकर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शांति पूर्ण तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 9 और 10 के पार्षद एवं क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले में पुनर्विचार की मांग की।

स्थानीय लोगों की प्रमुख आपत्तियाँ

वार्ड पार्षद रीता पांडेय ने बताया कि जिस स्थान पर प्रीमियम वाइन शॉप खोलने का प्रस्ताव है, उसके समीप नवीन जिला न्यायालय, कलेक्टर कार्यालय, कॉलेज, वृद्धाश्रम जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थल हैं। ऐसे में इस स्थान पर शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण पर विपरीत असर पड़ सकता है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास वाइन शॉप होने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ सकती है। वर्तमान में भी ऐसी घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस दुकान को शहर के भीतरी और कम संवेदनशील क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए, जिससे आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कांग्रेस का जिम्मेदार रुख

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी शराब दुकानों को किसी भी रिहायशी और संवेदनशील क्षेत्र से दूर ले जाने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इस मुद्दे पर पुनर्विचार नहीं करता है, तो जनहित में एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

छाबड़ा ने कहा कि उनकी मांग केवल बेमेतरा वासियों की सुरक्षा, शांति और सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने की है। वे चाहते हैं कि शराब दुकानें उन स्थानों पर खोली जाएं जहाँ से आवासीय, शैक्षणिक या न्यायिक परिसर प्रभावित न हों।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए कहा कि इस विषय में कलेक्टर को अवगत कराया जाएगा और सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों की चिंता को गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन