21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

सड़क हादसा : ट्रक-कार भिड़ंत में एक की मौत, चार लोग घायल, आरोपी ड्राइवर हिरासत में

Media Yodha Desk Sat, Aug 9, 2025

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: गौरेला वेंकटनगर मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. एमपी के वेंटकनगर से इलाज कराने के लिए गौरेला आ रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 1 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के वेंकटनगर क्षेत्र से 5 लोग बोलेरो में सवार होकर इलाज कराने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान गौरेला वेंकटनगर मार्ग पर हर्रा टोला मोड़ के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पिछले कुछ समय से हर्रा टोला मोड़ पर आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं. इस मोड़ के निर्माण को सीधा करने के लिए पहले भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कोशिश की है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरेला भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद गौरेला थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार ट्रक चालक को मध्यप्रदेश के अनूपपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन