8th July 2026

BREAKING NEWS

पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम' भरेगा उड़ान, जानिए इसकी खासियत

छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ेगा धीमा, बारिश थमेगी तो बढ़ेगी गर्मी

सरकार ने किए तबादले, कई जिलों के जिला पंचायत CEO बदले, रेमिजियुस एक्का को मिला अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 19 अफसरों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

अब ATM मशीन से मिलेगा PDS चावल

Advertisment

Obscene Dance Case : अश्लील आयोजन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार

Media Yodha Desk Mon, Jan 12, 2026

Obscene Dance Case: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित अश्लील कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तीन पुलिसकर्मी पहले ही हो चुके हैं निलंबित, मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। अब तक लापरवाही के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ भी आज से जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन