22nd April 2026

BREAKING NEWS

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का बदला समय, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

सचिन तेंदुलकर बनवा रहे 50 खेल मैदान, स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री टैलेंट मंच

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक अवकाश नहीं देने के आदेश जारी

मड़वारानी पहाड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की पिकअप का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराई

आंगनबाड़ी में नौकरी का शानदार मौका – जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स

Advertisment

Bilaspur to Delhi flight : अब नहीं पड़ेगी लंबी यात्रा की जरूरत… बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, इस दिन से भर सकेंगे उड़ान

Media Yodha Desk Wed, Apr 22, 2026

Bilaspur to Delhi flight: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात जल्द ही हकीकत बनने जा रही है। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से देश की राजधानी दिल्ली तक सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

राज्य सरकार और अलायंस एयर द्वारा इस ऐतिहासिक पहल की घोषणा कर दी गई है। 3 मई, रविवार से यह नई हवाई सेवा शुरू होगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सुविधा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। यह उड़ान न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि पूरे संभाग के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।

फ्लाइट टाइमिंग और शेड्यूल

नई सेवा के तहत फ्लाइट शाम 6:20 बजे दिल्ली से बिलासपुर पहुंचेगी और महज 25 मिनट के अंतराल के बाद 6:45 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। लगभग ढाई घंटे के सफर के बाद यात्री रात 9:25 बजे दिल्ली पहुंच सकेंगे। शुरुआती दौर में यह सेवा सप्ताह में एक दिन (रविवार) संचालित होगी, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे सप्ताह में दो दिन तक विस्तारित किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन