21st May 2026

BREAKING NEWS

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

नीट री-एग्जाम से टकराव के चलते बदली गई PAT-PVPT 2026 की परीक्षा तिथि, अब इस दिन होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, OBC जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

Chhattisgarh : नक्सली लीडर विजय रेड्डी ढेर, इंजीनियर बेटे ने किया अंतिम संस्कार

Media Yodha Desk Sat, Aug 16, 2025

रायपुर : इंजीनियर बेटे ने नक्सली पिता का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के मुताबिक इंजीनियर रामकृष्ण जब सिर्फ़ 2 साल का था तब उसके पिता विजय रेड्डी अपने पूरे परिवार को छोड़कर नक्सल आंदोलन में शामिल हो गया था। रामकृष्ण अपनी माँ, नानी और बड़े भाई के साथ आंध्रप्रदेश में रहता है।

नक्सली लीडर विजय बुधवार को मुठभेड़ में मारा गया,दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य विजय पर अलग अलग राज्यों में 90 लाख का इनाम था। उसका बेटा रामकृष्ण अपने पिता का शव लेने मोहला-मानपुर पहुँचा। रामकृष्ण ने बताया कि उसे अपने पिता की मौत का कोई दुख नहीं है। उसने कहा, “शव लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, पुलिस का पूरा सहयोग मिला।"

विजय ने अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारी कभी नहीं निभाई, अलबत्ता ना जाने कितने बच्चों के सिर से उनके पिता का साया ज़रूर छीन लिया। उसी विजय का बेटा एक पुत्र की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए अपने पिता का शव लेने पहुँचा। रामकृष्ण सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और आउटसोर्सिंग में काम करता है। वहीं उसका बड़ा भाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक है और फिलहाल बैंक में जॉब करता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन