15th October 2026

BREAKING NEWS

मां दुर्गा के मंत्रों का जाप कब और कैसे करें? जानें सही समय और जरूरी नियम

फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया को परफॉर्म करते देख एक्साइटेड हुए विजय वर्मा, मोबाइल में रिकॉर्ड किया पूरा मोमेंट

Advertisment

CG Car Fire News : चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, घटना कैमरे में कैद

Media Yodha Desk Mon, Jun 15, 2026

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग बायपास रोड से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। वही घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बायपास रोड पर कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से जल रहा है और उसमें से काला धुएं का गुबार भी निकल रहा है। वही आसपास लोगों की भारी भीड़ भी जमा है। हालांकि आग किस वजह से लगी अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन