1st May 2026

BREAKING NEWS

आधी रात जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से महिला मरीज ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई, विवेक अग्रवाल के ठिकाने से 17 किलो सोना, हीरे और कैश बरामद, 22 घंटे चली जांच

28 मई से एग्जाम की शुरुआत; जानें पूरी डिटेल

सड़क हादसे में गई डिलीवरी बॉय की जान, ट्रक की टक्कर से सिर के उड़े परखच्चे

आज से शुरू हुआ समाधान का महाअभियान, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

Advertisment

Chhattisgarh RTO Transfer : परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, RTO-ARTO अधिकारियों के तबादले, 10 दिन में जॉइनिंग अनिवार्य

Media Yodha Desk Fri, May 1, 2026

Chhattisgarh RTO Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न परिवहन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है। इस आशय का आदेश आज परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया है।

जारी आदेश के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) तथा अन्य अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थान से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से कोरबा, धमतरी, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बेमेतरा, सूरजपुर, गरियाबंद, जशपुर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

राज्य शासन ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अधिकतम 10 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करें। निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन