14th October 2026

BREAKING NEWS

करियर, कारोबार, धन और प्रेम जीवन में कैसा रहेगा गुरुवार? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट के बाद स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए हस्ताक्षर; महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के दौरान पुलिस की साइबर जागरूकता पहल, SSP भोजराम पटेल ने प्रतिभागियों को किया जागरूक

जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisment

CG NEWS : राजधानी से सटे नकटी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों के विरोध के बीच शुरू हुई बेदखली, भारी पुलिस बल तैनात

Media Yodha Desk Mon, Jun 29, 2026

रायपुर : महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में बेदखली कार्रवाई शुरू हो गई है. क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गए मकानों को ढहाने के लिए आधी रात से जेसीबी के साथ करीबन हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, गांव के वार्ड 16 और 17 में ऐसे 48 अवैध मकान हैं, जिन्हें ढहाने के लिए राजस्व विभाग ने बेदखली का नोटिस चस्पा किया है.

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, इसलिए बेदखली की कार्रवाई की जा रही है. वहीं कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों का तर्क है कि वे इस जमीन पर सालों से रह रहे हैं.

इनमें से कई मकान को पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं. बहरहाल, दावे और प्रतिदावे के बीच बेदखली कार्रवाई के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती से गांव में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन