14th October 2026

BREAKING NEWS

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

सब इंस्पेक्टर ने सर्विस गन से खुद को गोली मारी; उपचार के दौरान तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना

48 घंटे के भीतर हाई स्कूल से सरिया चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Advertisment

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत : 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

Media Yodha Desk Fri, Jun 19, 2026

रायपुर : साय सरकार अब 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' अभियान चलाने का निर्णय लिया है, सीएम साय ने इसके बारे में बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना नहीं, बल्कि हर परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुँच है। इसी सोच के साथ हम 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' अभियान प्रारंभ कर रहे हैं।

'नियद नेल्लानार' योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के अभिसरण और जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से हम सेवा प्रदाय की एक नई व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं।

जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी सच्चे अर्थों में सुघ्घर छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुशासन की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं का विस्तार करना है।

Image

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन