CG Weather Update : तूफान अकवान का दिखेगा असर, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान अकवान का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आज शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
रायपुर में आज मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रायपुर में 17 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा तूफान
नवंबर में बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यह तीसरा तूफान है। समुद्र के तापमान और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण चक्रवात बनने की गतिविधियां जारी हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को बना डीप डिप्रेशन 17 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 19 नवंबर तक इसके और शक्तिशाली होकर आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है। तूफान के 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तट से गुजरने का अनुमान है। इसके असर से छत्तीसगढ़ समेत आसपास के राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन