5th July 2026

BREAKING NEWS

बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट जारी

बीट सिस्टम से संपत्ति संबंधी अपराधों का त्वरित खुलासा, एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में सफलता

छत्तीसगढ़ ने खोया अपनी सांस्कृतिक धरोहर, पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई नहीं रहीं, PM मोदी और CM ने जताया शोक

तुला राशि वालों को मिलेंगे लाभ के नए अवसर, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

गिरिबाला सिंह के घर चोरी में बड़ा सुराग, गुना के पारदी गैंग पर पुलिस का शक

Advertisment

CG News : इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर पति‑पत्नी में हुआ विवाद, आहत पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Media Yodha Desk Mon, Feb 2, 2026

Durg-Bhilai : सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लाकर आत्महत्या कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि महिला का नाम अंजली साव (35) है। मृतका अंजली इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और वीडियो और रील बनाती थी। लेकिन अंजली के पति को यह पसंद नहीं आता था। रील अपलोड को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजलि ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।

इसकी जानकारी तब हुई जब उसके बच्चे ट्यूशन से घर पहुंचे तो देखा कि उनकी मां फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन