22nd May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया ज़हर, तीन मासूम बच्चों की मौत

admin Sat, Jun 14, 2025

के कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत चंदनपुर के पीव्ही-70 शांतिनगर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खा लिया। इस हादसे में परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता का इलाज सिविल अस्पताल पखांजूर में जारी है।

तीन मासूमों की मौत:

  • वर्षा बैरागी (11 वर्ष)

  • दीप्ती बैरागी (7 वर्ष)

  • देवराज बैरागी (5 वर्ष)

विवाद बना वजह!

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, असली वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।

क्या बोले पड़ोसी?

पड़ोसी इंद्रजीत बैरागी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी फोन पर मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं माता-पिता अस्पताल ले जाए गए। गांव के अन्य लोगों ने भी पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कही।

पड़ोसी असीम जोद्दार ने बताया कि घर से ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने की आवाज़ें आ रही थीं। मौके पर पहुंचने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और बच्चे बेसुध थे।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन