15th June 2026

BREAKING NEWS

खुड़िया जंगल में जुआ अड्डे पर छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही प्रधान आरक्षक निलंबित, जमीन मामले में पैसे लेने का आरोप

छत्तीसगढ़ में 15 अधिकारियों के तबादले, निलंबित CMO की हुई वापसी

21 जून से कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, जिला अध्यक्षों को देंगे संगठन मजबूती के मंत्र, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

राम मंदिर में महिला चोरों का कारनामा, दानपेटी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : खुड़िया जंगल में जुआ अड्डे पर छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sun, Jun 14, 2026

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं जुआ खेलने वालो के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है, जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे दिनांक 14.06.2026 को सायबर सेल एवं चौकी खुड़िया पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जुआ एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 14.06.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि खुड़िया के ग्राम झिरिया महुआमाचा जंगल के बीच में कुछ व्यक्ति रुपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर साइबर सेल एवं चौकी खुड़िया की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जिसमे जुआड़ियान 1.दयाराम साहू पिता लखन उम्र 31 वर्ष निवासी सनकपाट, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम, 2. दिलीप दिवाकर पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी माटपुर, थाना कुकदुर जिला कबीरधाम 3.रमाकांत शर्मा पिता मोहन उम्र 35 वर्ष निवासी पण्डरिया, जिला कबीरधाम 4.चंदरेश साहू पिता लखनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी सपकपाट थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम 5.राजेन्द्र नवरंग पिता मलेश उम्र 51 वर्ष निवासी सिरसहा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर, 6.रामसिंह डहरिया पिता माखन उम्र 45 वर्ष निवासी बरमपुर, थाना लालपुर, 7.रामचंद्र साहू पिता हरिराम उम्र 34 वर्ष निवासी डिंडौरी चौकी डिंडौरी 8.सुशील धु्रव पिता स्व.दाउराम उम्र 43 वर्ष निवासी सारिसताल, थाना चिल्फी, 9.धर्मेन्द्र भास्कर पिता छेदीलाल उम्र 45 वर्ष निवासी डिन्डौरी चौकी डिन्डौरी कुल 09 जुआड़ियान को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर सभी जुआड़ियान के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 53500 रुपये, 52 पत्ती ताश, 08 नग मोबाइल फोन कीमती 2,40,000 रूपये एवं 09 मोटर सायकल कीमती 4,40,000 कुल कीमती 7 लाख 33 हजार 500 रूपये जप्त कर 09 जुआड़ियान के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126,135(3) बीएनएसएस के तहत अधिक से अधिक राशि से बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही हेतू सभी जुआड़ियान को न्यायालय मेj पेश किया गया, मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, सायबर सेल), सउनि माधव टांडिया (प्रभारी, चौकी खुड़िया), साइबर सेल एवं चौकी स्टॉफ की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन