10th September 2026

BREAKING NEWS

दुकान के लिए हटाई दीवार, कमजोर हुआ स्ट्रक्चर और ढह गई पूरी बिल्डिंग; ठेकेदार ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, दो दिन में मिले 85 नए मरीज, एक्टिव केस 122

टूरिस्ट डेस्टिनेशन के पास फेरी में आग, 5 की मौत; 80 से ज्यादा लोग लापता

महिला टी20 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश आमने-सामने, जानें मैच कब-कहां और कैसे देखें LIVE

Advertisment

CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी पहल : 12-13 सितंबर को होगा निशुल्क मॉक इंटरव्यू

Media Yodha Desk Thu, Sep 10, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन 'प्रोजेक्ट अनुभव' के तहत निशुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन 12 और 13 सितंबर को फुंडहर स्थित नेतृत्व साधना केंद्र में किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य साक्षात्कार चरण तक पहुंचे अभ्यर्थियों को वास्तविक इंटरव्यू जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराना और उन्हें विशेषज्ञों से उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।

मॉक इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को सीधे विशेषज्ञों के सामने साक्षात्कार देने का अवसर मिलेगा। इस दौरान विशेषज्ञ अभ्यर्थियों से वास्तविक साक्षात्कार की तरह ही प्रश्न पूछेंगे। विशेषज्ञों की टीम अभ्यर्थियों के उत्तर देने के तरीके, उनके व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और संवाद कौशल का बारीकी से आकलन करेगी। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर आवश्यक सुझाव और फीडबैक देंगे। इससे अभ्यर्थियों को अपनी कमियों को समझने और वास्तविक साक्षात्कार से पहले उनमें सुधार करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस केवल सवाल जवाब के अभ्यास के बजाय अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया से भलीभांति परिचित कराने पर रहेगा।

मॉक इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक सीजीपीएससी अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित गूगल शीट में अपनी जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने राज्य सेवा परीक्षा के साक्षात्कार चरण की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से इस निशुल्क अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। पंजीयन या कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार अधिकारी केदार पटेल के मोबाइल नंबर 9425502970 तथा चंद्रेश के मोबाइल नंबर 7389931878 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन