20th May 2026

BREAKING NEWS

मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, रेल यातायात प्रभावित

न्यायालय परिसर में हिंसक झड़प... दो पक्षों ने एक-दूसरे पर रॉड से किया हमला, मचा हड़कंप

ईंधन बचत के लिए समर वेकेशन में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

आज देशभर में 15 लाख मेडिकल स्टोर्स बंद, जानें AIOCD सरकार से कर रही क्या मांग 

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हीटवेव जैसे हालात की आशंका

Advertisment

CG में रिकवरी एजेंट का हंगामा : अपने ही दफ्तर में लगाई आग

Media Yodha Desk Sat, Sep 13, 2025

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में आगजनी की बड़ी वारदात सामने आई है. रिकवरी एजेंट का कंपनी मालिक के साथ पैसों को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी दफ्तर में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. आगजनी में दफ्तर का दरवाजा जलकर खाक हो गया है. पूरा मामला तारबाहर थाना इलाके के विनोबानगर का है.

दरअसल, विनोबानगर में रिलायबल कंपनी का ऑफिस है. शुक्रवार की रात ऑफिस स्टाफ को कॉल आया कि, दफ्तर के दरवाजे में आग लगी हुई है. दरवाजा जलकर खाक हो गया है. पूछताछ में पता चला कि, कोरबा का रिकवरी एजेंट अनुराग पटेल अपने अन्‍य साथियो के साथ मिलकर आफिस के दरवाजे मे पेट्रोल डालकर आग लगाकर भागा है.

जानकारी के मुताबिक, रिकवरी एजेंट ने करीब डेढ़ लाख रुपए रिकवरी की राशि कंपनी में जमा नहीं की, जिसे लेकर बॉस के साथ उसका विवाद हुआ. बाद में साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया. शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 लोगों को पकड़ा है और कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन