9th October 2026

BREAKING NEWS

22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

फिर पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस? जानें पूरा मामला

मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

‘गारंटीड इलाज’ और ‘नंबर-1 डॉक्टर’ जैसे दावे करने पर लगी रोक

12वीं पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Advertisment

Holi Special Train : होली पर घर वापसी आसान, बिलासपुर जोन से 15 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Media Yodha Desk Sun, Feb 22, 2026

Holi Special Train : होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है. रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर जोन से 15 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में 6 प्रमुख ट्रेनों के कुल 14 फेरों की घोषणा के साथ ही इनमें रिजर्वेशन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है. विशेष ट्रेनों से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे 7 राज्यों के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी. रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों के परिचालन से न केवल नियमित ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची कम होगी, बल्कि यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में भी आसानी होगी. वर्तमान में इन सभी ट्रेनों की विभिन्न श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं.

ये हैं कुछ स्पेशल ट्रेनें 

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग : यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 2-2 फेरों के लिए चलेगी. दुर्ग से यह 1 व 2 मार्च (रविवार व सोमवार) को और निजामुद्दीन से 2 व 3 मार्च (सोमवार व मंगलवार) को रवाना होगी. इसका मार्ग न्यू कटनी जंक्शन से होकर रहेगा, जिसमें रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड और शहडोल जैसे स्टेशन शामिल हैं.

गोंदिया-छपरा-गोंदिया : छपरा के लिए दो अलग-अलग सेटों में ट्रेनें चलेंगी. पहली ट्रेन गोंदिया से 1 मार्च और वापसी में 3 मार्च को चलेगी. दूसरी ट्रेन गोंदिया से 2 मार्च और वापसी में 4 मार्च को प्रस्थान करेगी. ये ट्रेनें राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और उसलापुर होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगी.

दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग : बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन 1 मार्च को दुर्ग से और 2 मार्च को मधुबनी से चलेगी. यह झारसुगुड़ा के रास्ते रायपुर, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों पर ठहराव लेगी.

गोंदिया-पटना-गोंदिया 
: पटना के लिए यह विशेष ट्रेन गोंदिया से 2 मार्च को और पटना से 3 मार्च को झारसुगुड़ा मार्ग से चलेगी.

बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर : दक्षिण की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी (शुक्रवार) को और चर्लपल्ली से 28 फरवरी (शनिवार) को बल्हारशाह के रास्ते चलेगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन