22nd May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

दुर्ग (छत्तीसगढ़) : दुर्ग जिले के पाटन के तरीघाट गांव में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

admin Wed, Jun 18, 2025

पाटन ब्लॉक के तरीघाट गांव में डायरिया फैलने की खबर सामने आई है। कई ग्रामीणों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए गांव में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पानी उबालकर पीने और गर्म भोजन करने की सलाह दी है।

डायरिया पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास

डायरिया की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इलाके में दवाइयां वितरित करने के लिए विशेष शिविर लगाए हैं। साथ ही, प्रभावित क्षेत्र के पानी और खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इस जांच रिपोर्ट का इंतजार है। विभाग को भरोसा है कि इन सतर्क कदमों से डायरिया के प्रसार पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

पिछले साल भी फैला था डायरिया

गौरतलब है कि पिछले वर्ष पाटन के सांतरा गांव में भी डायरिया का प्रकोप देखा गया था, जिसमें 28 ग्रामीण बीमार पड़े थे। तब स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और फील्ड स्टाफ व मितानिनों की मदद से डायरिया को नियंत्रित किया गया था। इस बार भी तरीघाट गांव में विभाग पूरी तरह सतर्क है और डायरिया की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

पानी के सैंपल की जांच जारी

पीएचई विभाग ने तरीघाट क्षेत्र के पानी के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है, जिससे डायरिया फैलने के कारणों का पता चल सकेगा और प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन