30th September 2026

BREAKING NEWS

LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत! कई राज्यों में बढ़ी उम्र सीमा, जानें किसे मिलेगा फायदा

चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

Advertisment

Chhattisgarh : स्कॉर्पियो पर खतरनाक स्टंट, युवती का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया सख्त कार्रवाई

Media Yodha Desk Thu, Oct 9, 2025

दंतेवाड़ा: जिले में स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है। बारसूर के प्रसिद्ध सातधार ब्रिज पर एक युवती द्वारा चलती स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर बैठकर खतरनाक स्टंट किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बारसूर थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवती की पहचान कर वाहन मालिक पर 2300 रुपये का चालान काटा है। जानकारी के अनुसार, युवती चलती हुई गाड़ी के ऊपर बैठकर वीडियो शूट कर रही थी जो कि सड़क सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन है और जान के लिए खतरा भी। इससे पहले गुरुवार सुबह भी छह युवकों द्वारा इसी तरह स्टंटबाजी किए जाने का मामला सामने आया था जिन पर भी पुलिस ने चालानी कार्रवाई की थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने ट्रैफिक पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन