11th October 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन मौसम रहेगा शुष्क, कई शहरों में चढ़ा पारा; बाद में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत

अब चश्मे से होगा UPI पेमेंट, लाइव ट्रांसलेशन और क्रिकेट कमेंट्री जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी; जानिए कैसे करेंगे काम

सरकारी नौकरी का मौका! असम राइफल्स में टेक्निकल-ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

नवरात्र में फलाहार करते समय न करें ये 6 गलतियां, वरना बिगड़ सकती है तबीयत

लॉन्च किया अपना चैनल, हाफ पैंट में दिखे भाईजान, बोले- ‘शुरू से शुरू करते हैं’

Advertisment

‘ऑपरेशन बाज’ का एक्शन : मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा

Media Yodha Desk Wed, Apr 8, 2026

मुंगेली- मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मागदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 04 प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

दिनांक 06.04.2026 को आसपास के शराब भठ्ठी में शराब नही होने से रेहुंटा मुंगेली शराब भठ्ठी मे शराब का अवैध व्यापार करने वाले लोगों की पहुंचने की संभावना पर अलग-अलग स्थानों पर मुखबीर और पुलिस स्टॉफ को गुप्त रूप से लगाकर मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01. गर्ल्स स्कूल के पीछे नाला के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम जैनेन्द्र उर्फ पिंकू साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कबीर वार्ड मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब 7.200 बल्क लीटर कीमती 3200 रूपये व घटना में प्रयुक्त सिल्वर ब्लैक रंग एक्टिवा सोल्ड मो.सा. कीमती 60,000 रूपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। 02. खर्राघाट भैरव मंदिर के पास एक संदेही जिन्होने अपना नाम पप्पु तंबोली पिता सालिक तंबोली उम्र 35 वर्ष निवासी बड़ा बाजार मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 41 पाव देशी प्लेन शराब 7.380 बल्क लीटर कीमती 3280 रूपये व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर के सोल्ड प्लेटिना मो.सा. कीमती 10,000 रूपये को जप्त किया गया। 03. मारवाडी मुक्तिधाम के पास एक संदेही से पूछताछ पर अपना नाम अनिल उर्फ पकउ पिता राजकुमार महिलांग उम्र 37 वर्ष निवासी अंबेडकर वार्ड पड़ाव चौक मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 44 पाव देशी प्लेन शराब 7.920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक स्पलेण्डर मो.सा. कीमती 50,000 रूपये को जप्त किया गया तथा 04. रेहुंटा मोड परमहंस वार्ड मुंगेली में एक संदेही जिन्होने अपना नाम अनिल सारथी पिता कन्हैया सारथी उम्र 27 वर्ष निवासी खर्रीपारा मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 44 पाव देशी प्लेन शराब 7.920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग का डिओ स्कूटी सीजी-28 पी-3910 कीमती 30,000 रूपये को कुल 169 पाव देशी मदिरा शराब 30.42 बल्क लीटर कीमती 13520 रूप्ये एवं 04 मोटर सायकल कीमती 1.50 लाख जुमला कीमती 1,63,520 रूपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपियों का कृत्य धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपियों के विरूद्ध क्रमश: अपराध क्रमांक 125/2026, 126/2026, 127/2026 एवं 129/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। जप्त किये गये मोटर सायकलों को राजसात हेतु पृथक से कार्यवाही किया जाती है।

उक्त कार्यवाही में निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि. ईश्वर राजपूत, प्र.आर. बालीराम ध्रुव, तारेलाल कश्यप, मनोज सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार ध्रुव, दिलीप साहू, अजय क्षत्रि आर. अजय चंद्राकर, विकास ठाकुर, योगेश यादव, नोहर डडसेना, संजय यादव, राधेलाल ध्रुव, रवि श्रीवास, अरुण साहू, राहुल ठाकुर, दीप खूंटे एवं मनोज टंडन की अहम भूमिका रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन