21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

रायपुर, छत्तीसगढ़ : कांग्रेस की "किसान जवान संविधान रैली" में बरसा जनसैलाब, मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर तीखा हमला

admin Mon, Jul 7, 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस की "किसान जवान संविधान रैली" का आयोजन हुआ, जिसमें भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उपस्थिति देखी गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार और केंद्र की नीतियों पर तीखा प्रहार किया।

बारिश में भीगते कार्यकर्ताओं को खड़गे ने कहा धन्यवाद

बारिश के बीच भी हजारों की भीड़ देखकर मल्लिकार्जुन खड़गे भावुक हो गए और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा:

आप पानी में बैठे हैं और हम मंच पर। इससे साफ होता है कि आप पार्टी के लिए जान भी दे सकते हैं।"

उन्होंने रायपुर से अपने पुराने जुड़ाव की चर्चा करते हुए बताया कि 2023 में हुए कांग्रेस महाधिवेशन में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था, और इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता का आभार प्रकट किया।

मोदी सरकार पर हमला: 400 पार का सपना टूटा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि,

"रायपुर से उठे सामाजिक न्याय के नारे ने मोदी सरकार के घमंड को तोड़ दिया। 400 पार का नारा देने वाले अब दूसरे दलों की टांग लेकर चल रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि अगर मध्यप्रदेश और राजस्थान से कांग्रेस को और सीटें मिलतीं तो मोदी को गुजरात का रास्ता दिखा दिया जाता। जंगल-जमीन का सौदा, आदिवासियों की उपेक्षा

खड़गे ने छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों को सौंपे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि,

"मोदी-शाह यहां बार-बार सिर्फ खनिज संपदा को लूटने के लिए आते हैं। यहां के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनकी कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोयला, स्टील और आयरन ओर का शोषण हो रहा है, जबकि आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा।

शराब की दुकानें खुलीं, शिक्षा बंद हुई

खड़गे ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश में 67 शराब की नई दुकानें खोल दी हैं, जिनमें नकली शराब बेचने का आरोप भी लग रहा है। उन्होंने कहा कि ये दुकानें सरकारी संरक्षण में चलाई जा रही हैं, और इससे गरीबों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन