21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

Chhattisgarh : रक्षाबंधन पर सीएम साय ने महिला पत्रकारों से बंधवाई राखी, गैस सब्सिडी बढ़ोतरी की दी बधा

Media Yodha Desk Sat, Aug 9, 2025

रायपुर- रक्षाबंधन के अवसर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जशपुर रवाना होने से पहले हैलीपेड पर महिला पत्रकारों ने राखी बांधी. इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा दी गई गैस सब्सिडी की सौगात पर महिलाओं को बधाई दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हैलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि रक्षाबंधन की सभी छत्तीसगढ़वासियों को बधाई. आज के दिन बहनें अपनी भाइयों की सुख-समृद्धि की कामना करती है, वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं. अपने गृह ग्राम बगिया में होने वाले कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि आज में अपने गृह जिले की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाऊंगा.

वहीं इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा दी गई गैस सब्सिडी की सौगात पर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद. गैस की सब्सिडी बढ़ा दी गई है. सभी माताओं-बहनों को बधाई.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन