3rd October 2026

BREAKING NEWS

BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

दिवाली से पहले आ सकती है किस्त, नाम लिस्ट में रखने के लिए निपटा लें 3 जरूरी काम

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

सरकार की योजना में मिलेगा फ्री ट्रीटमेंट, ऑनलाइन कार्ड बनाने का तरीका जानें

Advertisment

CG News : छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बवाल, रायपुर में मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़; ब्लिंकिट गोदाम में कर्मचारियों से मारपीट

Media Yodha Desk Wed, Dec 24, 2025

रायपुर : कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में दुकानें सुबह से बंद हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ बंद के बीच राजधानी में कुछ असामाजिक लोगों ने तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल और कटोरा तालाब के ब्लिंकिट गोदाम में उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस की तैयारी को लेकर हुई सजावट को तोड़ दिया। माल के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। वहीं बंद के दौरान ब्लिंकिट सेवा चालू करने के विरोध में कर्मचारियों से मारपीट भी की गई है।

इस मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि कुछ देर पहले की घटना बताई जा रही है। रायपुर बंद के लिए समर्थन लेने निकले कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है, लेकिन अब तक प्रबंधन की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन