11th October 2026

BREAKING NEWS

एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

नवरात्रि में किस दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं कौन-सा प्रसाद? जानें नौ दिनों के भोग और पूजा का महत्व

ध्रुव राठी समेत अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका रिहा, कोर्ट ने एक साल तक शांति बनाए रखने की रखी शर्त

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन मौसम रहेगा शुष्क, कई शहरों में चढ़ा पारा; बाद में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत

Advertisment

Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना लाभार्थियों के लिए बड़ी अपडेट, इस तारीख तक पूरा करें ये जरूरी काम, वरना अटक सकती है किस्त

Media Yodha Desk Sat, Apr 11, 2026

Mahtari Vandana Yojana : राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कार्य 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गया है, जिसे 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। वर्तमान में जिले में कुल 2,15,369 पात्र हितग्राही चिन्हित हैं, जिनका ई-केवायसी कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ई-केवायसी की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

जिन हितग्राहियों का ई-केवायसी अभी शेष है, उन्हें शामिल करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सत्यापन कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। यह प्रक्रिया जिले के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में संचालित है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार ई-केवायसी कार्य को गति देने हेतु 06 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विकासखण्डों में वी.एल.ई. (टस्म्) एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह प्रशिक्षण सीएससी राज्य कार्यालय रायपुर के परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र दास एवं रितेश शुक्ला द्वारा दिया गया। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि कोई हितग्राही ई-केवायसी कराने से वंचित रह जाता है, तो उनके लिए 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 के मध्य संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ई-केवायसी कराने की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे शत-प्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवायसी सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन