5th July 2026

BREAKING NEWS

पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

टीम इंडिया में डेब्यू का सपना हुआ पूरा! वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले किसे सुनाई खुशखबरी? BCCI का VIDEO वायरल

गनियारी पहुंचा पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई

Advertisment

Mungeli News : पुलिस कॉलोनी रावणभाठा में गुरु घासीदास जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, खेल-कूद के माध्यम से दिया गया सामाजिक संदेश

Media Yodha Desk Mon, Dec 29, 2025

मुंगेली में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल द्वारा चलाए जा रहे “पहल” जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 दिसंबर 2025 को पुलिस कॉलोनी रावणभाठा में परम पूज्य गुरु घासीदास जयंती का आयोजन लगातार सातवें वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस परिवारों के बच्चों एवं महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। जयंती के अवसर पर सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों और महिलाओं के लिए जलेबी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर खेल और प्रतियोगिताओं के माध्यम से उपस्थितजनों को साइबर अपराध से बचाव, नशे से दूर रहने, यातायात नियमों के पालन तथा नवीन कानूनों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सरल भाषा में समझाया गया कि किस प्रकार जागरूक रहकर साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है, साथ ही नशामुक्त जीवन अपनाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गुरु घासीदास जी के विचारों—मानवता, सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता—पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच और कानून के प्रति जागरूकता पैदा करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली कार्तिकेश्वर जांगड़े, पुलिस अधिकारी शत्रुहन खूंटे, बबीता श्रीवास, भुवन चतुर्वेदी, मनीष गेंदले , शिव शंकर गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती जया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

पहल जागरूकता अभियान कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया कि वे सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन