5th July 2026

BREAKING NEWS

गनियारी पहुंचा पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई

पोते के निधन के सदमे से टूटा परिवार, केतन अग्रवाल के दादा ने भी दुनिया को कहा अलविदा

आदित्य-L1 ने खोले सूरज के छिपे रहस्य, वैज्ञानिकों को मिली अहम सफलता

बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट जारी

बीट सिस्टम से संपत्ति संबंधी अपराधों का त्वरित खुलासा, एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में सफलता

Advertisment

नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश : छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन का मामला

Media Yodha Desk Mon, Feb 2, 2026

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अवैध रेत उत्खनन रोकने गए नायब तहसीलदार पर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है. राजस्व अधिकारी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई में ट्रैक्टर व रेत को जब्त नहीं किया गया है.

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है. ग्राम गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखंडी में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन जोरों पर चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, रविवार को नायब तहसीलदार राहुल साहू कार्रवाई करने ग्राम गढ़वट गए हुए थे. इसी दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर को रोका तो ड्राइवर खैरखंडी निवासी रितुराज सिंह ने आधी रेत को नदी में ही खाली कर दिया और ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. नायब तहसीलदार ने रोकने के लिए कहा तो ड्राइवर ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया. साहू ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर तेजी से बस्ती की ओर भाग निकला.

मामले में नायब तहसीलदार ने पुलिस को आवेदन दिया. इसके आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. उसे बेलतरा के तहसीलदार की कोर्ट में पेश किया. यहां उसे जमानत मिल गई. इस मामले में नायब तहसीलदास राहुल साहू से भी बातचीत का प्रयास किया गया पर उन्होंने फोना रिसीव नहीं किया.

जब्ती नहीं की गई रेत और ट्रैक्टर

नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने के बाद भी प्रशासन ने रेत व ट्रैक्टर की जब्ती नहीं की. ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया. चालक इस तरह से पहले भी गाड़ी चला चुका है. वह आदतन अपराधी है. नायब तहसीलदार ने थाने में दिए आवेदन में चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की मांग की थी. टीआई रतनपुर नीलेश पांडेय ने बताया कि नायब तहसीलदार के आवेदन के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन