9th October 2026

BREAKING NEWS

मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

अब सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को देगा टक्कर

12वीं पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

‘गारंटीड इलाज’ और ‘नंबर-1 डॉक्टर’ जैसे दावे करने पर लगी रोक

BB20 में अपमानजनक शब्दों के बाद मचा बवाल, टीम ने साधी चुप्पी

Advertisment

जंगल का अद्भुत नज़ारा : मादा हाथी की सुरक्षा में नन्हें गजराज खेलते और विचरण करते हुए कैमरे में कैद

Media Yodha Desk Fri, Feb 20, 2026

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल से हाथियों के दल का एक शानदार तस्वीर आई है. 11 हाथियों के दल बीच दो नन्हें शावक सुरक्षित घेरे में विचरण करते नजर आ रहे हैं, मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज का है. रायगढ़ जिले के जंगल से हाथियों के दल का ड्रोन कैमरे का एक शानदार तस्वीर सामने आई है. 11 हाथियों के दल में दो नन्हे शावक हैं जो अपनी मां के साथ जंगलों में घूमते नजर आ रहे हैं.

हाथियों का यह दल छाल रेंज के कुडेकेला परिसर के गूडाघाट डेम किनारे विचरण कर रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि मादा हाथी अपने शावक को सुरक्षित घेरे में रखते हुए जंगल में आगे बढ़ते नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों हाथी शावक की उम्र करीब 6 महीने के आसपास है.

वन विभाग एवं हाथी मित्र दल की टीम ने कुडेकेला, बांसाझार के अलावा आस-पास गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने के साथ-साथ किसी भी काम के सिलसिले जंगल तरफ नही जाने की अपील की है. बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल अब घरघोड़ा रेंज में चला गया है. दल में शावक होने की स्थिति पर इस दल पर विशेष रूप से निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन