20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

NEET Re-Exam 2026 : एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Media Yodha Desk Sat, Jun 20, 2026

NEET Re-Exam 2026: दोबारा होने जा रही नीट यूजी के परीक्षा केंद्रों में 5जी जैमर लगाए गए हैं। ताकि मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल की गुंजाइश न रहे। इधर, वायुसेना के विमान से परचा पहुंच चुका है। सीआरपीएफ व सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में पेपर बैंकों के लॉकर में रखवाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी जिलों में कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है।

42 हजार से ज्यादा छात्र नीट यूजी देंगे

इस बार परचा हल करने के लिए एनटीए ने 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। यही नहीं रफ कार्य के लिए दो पेज बढ़ाए गए हैं। प्रदेश में 42 हजार से ज्यादा छात्र नीट यूजी देंगे। 3 मई को हुई नीट में नकल का मामला सामने आने के बाद एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। पिछले साल झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों में पेपर लीक के कारण बड़ा विवाद हुआ था।

मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था, जहां परीक्षा दोबारा न कराने का फैसला दिया गया। वहीं, कई स्थानों पर गलत पेपर बांटे गए थे। प्रदेश के बालोद व दंतेवाड़ा में दूसरा पेपर देने से छात्रों को आधे घंटे बाद सही पेपर मिला था। बालोद में रिजर्व रखे पेपर का वितरण किया गया था। वहीं दंतेवाड़ा में हिंदी माध्यम के छात्र को इंग्लिश मीडियम का पेपर दे दिया गया था। इस कारण दोनों ही सेंटरों में दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

अब प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा नहीं

एनटीए ने नीट के लिए पिछले साल ही बड़ा बदलाव किया था। पहले सीबीएसई के निजी स्कूलों को सेंटर बनाया जाता था, लेकिन परचा लीक कांड के बाद केवल शासकीय स्कूल-कॉलेजों, यूटीडी, आईआईटी, एनआईटी व बड़े कॉलेजों को सेंटर बनाया जा रहा है।

कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें इस तरह

  • कॉलेज - सीटें

  • रायपुर - 230

  • दुर्ग - 200

  • बिलासपुर - 150

  • रायगढ़ - 100

  • अंबिकापुर - 125

  • कोरबा - 125

  • राजनांदगांव - 125

  • महासमुंद - 125

  • कांकेर - 125

  • जगदलपुर - 125

  • बालाजी - 250

  • रिम्स - 150

  • रावतपुरा - 100

  • शंकराचार्य - 250

  • अभिषेक - 150

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन